Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 23 फरवरी 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी जिससे आपको काफी खुशी होगी। आज के दिन किसी तरह की नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके पुराने रुके काम पूर हो सकते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी। धन‌ लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन में बहुत ही सोच-समझकर काम करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी‌। धन के लेन-देन में आपको अपने हाथ को खुला नहीं छोड़ना है। जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छे से बीतेगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। कार्यस्थल पर कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे देश-विदेश की यात्रा का योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को नई नौकरी के लिए कई तरह के प्रस्ताव आ सकते है। वहीं पुरानी में भी वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप सभी का अच्छी तरह के सामना करने में कामयाब होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है‌। घर-परिवार में किसी मुद्दे में एक राय बन सकती है जिससे आपको लाभ मिलेगा।‌ अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं और आपके बिगड़े हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं।‌ धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का समय है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन अच्छा और आत्ममविश्वास से भरपूर रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखेगी। व्यापार में कोई नई डील के लिए आपके प्रसास कामयाब होंगे। लेकिन आपको खर्चों के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। आपके सामाजिक मान-सम्मान में इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।‌ धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज के दिन थोड़ा धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको आय के अतिरिक्त स्त्रोतों से लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर साबित हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दिन अच्छे से बीतेगा. पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। जो लोग किसी तरह के नए काम की शुरूआत करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन शुभ रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिल सकता है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आय में गिरावट होने से मन चिंतित रहेगा। किसी काम में आपका धन फंस सकता है जो लंबे समय के लिए आपके लिए चिंता का विषय होगा। करियर-कारोबार में आज के दिन मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। वहीं इस तरह की परेशानियों के बीच आपको अपने परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। धन संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। शुभ समाचार सुनने का अवसर मिल सकता है। संतान की तरफ से आपको कोई बड़ी और अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक रुचि बनी रहेगी। जो लोग किसी तरह के जमीन, मकान आदि के कारोबार से जुड़े हुए उनको कई तरह की अच्छी डील हो सकती है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दिन आर्थिक लाभ से भरा हुआ होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं. बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे कामकाज में पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी आएगी। घर पर खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी तरह के धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। इन रुके हुए काम से आपको अच्छा लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थित बेहतर रहेगी। किसी को दिया गया उधार धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। साथी संग कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। मन‌ प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से आपको कोई अच्छी और शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन सुखद रहेगा। आपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग कोई वाहन या फिर प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है।  नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Exit mobile version