Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 फरवरी 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टि से अच्छा रहेगा। लोगों संग मेल-जोल बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। दिन के मध्य में अचानक धन लाभ या कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर सावधानी रखें।‌ स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कोई बड़ा कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आपको आत्मसंतोष मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आलस्य छोड़कर मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी। प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा और लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कोई अच्छी डील मिल सकती है। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और नया काम शुरू करने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। जोखिम भरे फैसलों से बचें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज शिक्षा और करियर के लिए अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिनका सही उपयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिगड़ा हुआ काम बन सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ संभव है। किसी को उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी सराहना होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभकारी रहेगा। करियर में नए अवसर आएंगे। पुराने निवेश या सौदे से लाभ मिल सकता है। किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। पुराना काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Exit mobile version