आज 17 अक्टूबर 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। किसी अपने की याद अचानक मन को भावुक कर सकती है, इसलिए अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की दिशा में कोई नया अवसर मिल सकता है। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज छोटी-छोटी बचतें आपके बड़े सपनों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं, क्योंकि भविष्य में कोई महत्वपूर्ण योजना सामने आ सकती है। घर में किसी खास मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके हुए काम को गति दे सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और सतर्कता आपको दूसरों से आगे रख सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को गंभीरता से लें, क्योंकि यह आपके करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकती है। काम की व्यस्तता के बीच किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश कर देगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है, खासकर संतान से जुड़ा समाचार मन को प्रसन्न करेगा। आपकी मेहनत अब रंग दिखा सकती है और लंबे समय से अटका सरकारी काम भी आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाने का अच्छा अवसर है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और परिवार में चल रहा पुराना तनाव भी धीरे-धीरे कम हो सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की उम्मीद भी जग सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आज धैर्य और समझदारी से काम लेने पर कई उलझनें सुलझ सकती हैं। किसी सरकारी मामले को लेकर मन में चिंता रह सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज का दिन भले ही सामान्य रहे, लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही न करें। किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। नौकरी बदलने का विचार आपके मन में मजबूत हो सकता है और आप नए अवसरों की तलाश शुरू कर सकते हैं। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिलचस्प मोड़ ला सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आज अपनी सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी होगा। शरीर में होने वाली छोटी-मोटी परेशानी को अनदेखा करने के बजाय समय पर ध्यान दें। माता की ओर से कोई जिम्मेदारी मिले तो उसे पूरी निष्ठा से निभाएं। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से सकारात्मक माहौल बन सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज जिम्मेदारी निभाने और अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नई भूमिका या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। संतान के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रह सकती है। विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना होगा। आज पूरे मन से किए गए प्रयास भविष्य में सफलता की राह आसान कर सकते हैं। परिवार के बीच खुशी का माहौल बनेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज संपत्ति खरीदने या निवेश करने को लेकर आपके मन में गंभीर विचार आ सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने और लंबे समय से अटका धन वापस आने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई योजना लाभकारी साबित हो सकती है। हालांकि ऑनलाइन व्यापार करने वालों को लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आपकी मेहनत और लगन ही सफलता की असली कुंजी बनेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी विषय पर मतभेद भी हो सकता है। ऐसे में उनकी सलाह को नजरअंदाज करने के बजाय उससे सीखने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खुशियों और शुभ समाचारों के साथ आगे बढ़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन दोस्तों, खुशियों और अच्छे पलों के नाम रह सकता है। लंबे समय से अटका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है। घर में किसी मेहमान या नए सदस्य के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।