आज 28 सितंबर 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में भी दिखाई देगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और कारोबार में नई गति आएगी। नई पार्टनरशिप का विचार है तो जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। संतान की खुशी के लिए वाहन खरीदने का मन बन सकता है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में लाभ मिलेगा। आज मन में किसी बात को लेकर उलझन या चिंता बनी रह सकती है। किसी निर्णय को लेकर डर महसूस हो तो भी धैर्य न खोएं और दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाता दिखाई दे सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को लगातार मेहनत करते रहना होगा। आपकी कोशिशें धीरे-धीरे सफलता की दिशा में बढ़ेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक मोर्चे पर अच्छे संकेत मिलेंगे। आय बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं और भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ाएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज प्रगति के साथ सहयोग भी मिलता रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिशों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें फिर ताजा हो जाएंगी। संतान से किया हुआ वादा पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई उत्साह बढ़ाने वाली खबर मिल सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। जिन कामों में लंबे समय से अड़चन आ रही थी, उनमें रास्ता खुलता नजर आएगा। हालांकि दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। अपनी तरक्की को लेकर आसपास के लोगों की सोच को समझकर आगे बढ़ें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको हर कदम पर संतुलन और सावधानी बनाए रखने की जरूरत होगी। संतान की संगति पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पुराने लेन-देन का बोझ कम होने से मन को राहत मिलेगी। अपनी पसंद और शौक की चीजों पर खर्च करने का मन बन सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भीतर से मजबूत करेगा और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी। छोटे बच्चों के लिए कोई खास चीज खरीदने का मन बन सकता है। माताजी की ओर से मिली जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना आपके लिए जरूरी रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति देगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच प्रगति के अवसर भी लेकर आएगा। विरोधियों पर आपका प्रभाव मजबूत रहेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आपको यात्रा पर भी ले जा सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज व्यापार और करियर दोनों के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। सेहत में पहले की तुलना में सुधार महसूस होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर भी किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी बात स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ रखें। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर राहत महसूस होगी और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य का कारण बनेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है, इसलिए जिम्मेदारियों को टालने के बजाय समय पर पूरा करें। संतान की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो आपसी रिश्ता और मजबूत होगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी मेहनत का परिणाम साफ दिखाई देगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। साहस और पराक्रम बढ़ने से आप बड़े फैसले लेने में खुद को अधिक सक्षम महसूस करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। समझदारी और सोच-विचार के साथ किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। व्यापार में सफलता के अवसर मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आने से आर्थिक राहत महसूस होगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और साथी का साथ मन को सुकून देगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करेगी।