Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 29 सितंबर 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला होगा। आप पार्टनरशिप में ऐसा कोई काम ना करें, जो आपको नुकसान दे। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। आपको परिवार में कोई फैसला समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। व्यापार की ओर बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।‌

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको घर-बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आध्यात्म के कार्यो में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास में मजबूत रहेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नये मकान की खरीदारी के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति देगी। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को कल पर ना टालें। भाई- बहनों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। नये लोगों से जुड़ाव‌ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी।  धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होगी। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सरकारी नौकरी से संबंधित किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी शौक और मौज की चीजों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिली, तो आप उस पर खरी उतरेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा रखना होगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको छुटपुट लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच-विचार के साथ किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। व्यापार में सफलता के अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और परिवार में खुशियां आएंगी।

Exit mobile version