Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 05 अक्टूबर 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपको कई कामों में व्यस्त रख सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने हों तो घबराने के बजाय प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को खुशी देगी। लंबे समय से मन में बसी कोई इच्छा पूरी होने से संतोष मिलेगा। पुराने अधूरे काम पूरे करने का उत्साह रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नई जिम्मेदारी शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ आपको मजबूती देगा। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी बात भी तकरार का कारण बन सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें धैर्य से सुलझाया जा सकता है।विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। लंबे समय से जिस कदम को लेकर सोच-विचार कर रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास आएगी। किसी दूर रहने वाले खास व्यक्ति की याद मन को भावुक कर सकती है। वाहन से जुड़ा अचानक खर्च हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों के काम आने में लगेगा। सेवा और सहयोग से आपको भीतर से संतोष महसूस होगा। संतान के साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटका कोई पुराना लेन-देन भी सुलझने की उम्मीद है। कामकाज में धैर्य बनाए रखें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी से हल्की बहस हो सकती है। ऐसे में शांत रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान से किया कोई वादा पूरा करने का अवसर आएगा, वहीं पिता की ओर से कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से सकारात्मक वातावरण बनेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपके पूरे दिन को खुशनुमा बना सकती है। व्यवसाय में किए गए बदलाव अब सकारात्मक परिणाम देने लगेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के साथ चली आ रही दूरी कम हो सकती है। घर की सजावट, खरीदारी या किसी नई वस्तु को लेकर उत्साह रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद भी है। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन नई उम्मीद लेकर आ सकता है। बिना मांगे सलाह देने से बचें और अपने आसपास की परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान जरूरी और कीमती सामान संभालकर रखें। धन से जुड़ी परेशानी में भाई या किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपकी चिंता काफी कम होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज मेहनत का परिणाम मिलने से मन में संतोष रहेगा। आज आप सफलता और प्रगति की ओर आत्मविश्वास के साथ बढ़ेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना रिश्तों में मजबूती लाएगा। घर की संपत्ति या बंटवारे से जुड़ी कोई चर्चा सामने आ सकती है, जिसमें जल्दबाजी से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज समझदारी और संतुलन से लिए गए फैसले आपको राहत देंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और घर का माहौल भी खुशनुमा बनेगा। काम को लेकर जो चिंता कुछ समय से परेशान कर रही थी, उसमें धीरे-धीरे कमी आएगी। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की खुशी मिल सकती है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन परिवार और काम दोनों के लिहाज से सुखद रह सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। निवेश या शेयर बाजार से लाभ की संभावना बन सकती है, लेकिन किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपके काम की तारीफ से पहचान और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। माताजी से किए गए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान अपने करियर या नौकरी से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपसे सलाह मांग सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन परिवार के साथ खुशी और सुकून भरे पल बिताने का अवसर देगा। पुराने मतभेद बातचीत के जरिए दूर किए जा सकते हैं और रिश्तों में फिर से गर्माहट आएगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। घूमने-फिरने या अपने पसंदीदा शौक के लिए समय मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आ सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

Exit mobile version