Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 12 जुलाई 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आज किस्मत आपके पक्ष में नजर आ रही है। अगर कोई कानूनी मामला लंबे समय से उलझा हुआ था, तो राहत की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से काम में उत्साह बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी गलतियों से मिली सीख भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को हल्के में लेने की भूल न करें, क्योंकि छोटी परेशानी भी बढ़ सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच कहीं घूमने-फिरने या छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन संतुलन और सुकून लेकर आएगा। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल सकता है। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलवाने का अवसर भी मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापार में किए गए नए बदलाव आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज कई अधूरे काम पूरे होने की उम्मीद है। साझेदारी में किया गया काम शानदार परिणाम देगा और परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें भी दूर होती नजर आएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पिताजी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाने का दिन है। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और व्यापार में आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। हालांकि मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रह सकता है। अपनी निजी या महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा करने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी।‌ विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। संतान की खुशी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी और उनके लिए कोई खास सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। परिवार के पुराने विवाद बातचीत से सुलझने की संभावना है। वरिष्ठों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। यदि किसी काम के लिए लोन का इंतजार कर रहे थे, तो आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों और भगवान की भक्ति में अधिक लगेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो सकती है। घर में किसी प्रिय अतिथि के आने से रौनक बढ़ेगी। धैर्य और संयम बनाए रखना आज बेहद जरूरी है। कामों को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिलने की दिशा में अच्छे प्रयास होंगे और परिवार के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा। कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें टालना मुश्किल होगा। दूसरी ओर किसी सम्मान या पुरस्कार की खबर आपका दिन खास बना सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज व्यापार और निवेश दोनों में लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व का एहसास कराएंगी। मनमौजी स्वभाव के कारण काम में लापरवाही न करें। किसी नई योजना में किया गया निवेश आगे चलकर लाभ दे सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। मनचाहे कोर्स में प्रवेश मिलने की संभावना है और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। माताजी की सेहत पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। काम से जुड़े नए विचार भविष्य में सफलता की मजबूत नींव रख सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। सबसे अहम बात, अपने प्रयासों में कोई कमी न आने दें, क्योंकि आपकी मेहनत ही सफलता का रास्ता बनाएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। नये‌ लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Exit mobile version