Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 17 जुलाई 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आज का दिन खुशियों, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होते नजर आएंगे। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका मन खुश कर देगी। हालांकि विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन सामान्य से बेहतर और सुकून भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर हल्की चिंता जरूर रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता की सेवा करने से मन को शांति मिलेगी और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। संतान की भावनाओं को समझने और उन्हें सही दिशा देने की जरूरत होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। किसी बड़ी डील या महत्वपूर्ण फैसले से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन दिन को खास बना सकता है। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और रिश्तों में भी मजबूती आएगी। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत होगी। काम का दबाव अधिक रहने से जल्दबाजी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। किसी अजनबी के साथ धन का लेन-देन करने से बचें और निवेश से जुड़े फैसले विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही लें। वाहन में अचानक खराबी आने से अतिरिक्त खर्च हो सकता है। यदि कोई काम पैसों की कमी के कारण रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आज अच्छे प्रयास करेंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के दम पर आप समय से पहले लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। किसी सामाजिक या मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बिना मांगी सलाह देने से बचें, क्योंकि इससे गलतफहमी पैदा हो सकती है। व्यापार में साझेदारी करने से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति के संकेत दे रहा है। हालांकि विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील या महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। व्यापार में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर माताजी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर किसी नए कोर्स या पढ़ाई की योजना बन सकती है। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आज का दिन मिला-जुला लेकिन उम्मीदों से भरा रहेगा। दोस्तों की ओर से कोई उपहार या सुखद सरप्राइज मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन बड़ी उपलब्धियों और नई सफलताओं का संदेश लेकर आया है। आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से घर का माहौल आनंदमय रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए बचत या निवेश की योजना बनाना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार में प्रेम व एकता बनी रहेगी। धन‌ लाभ होगा।

Exit mobile version