Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 18 जून 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​राजनीति, समाजसेवा या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-प्रतिष्ठा मिल सकती है। आज आप नई व्यापारिक योजना बनाने में कामयाब होंगे। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा, लोगों से मिलने जुलने से आपके कारोबार संबंधी मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। विरोधी कार्य-क्षेत्र में कुछ समस्याएं खड़ी करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप समस्याओं से पार पा जाएंगे। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक दशा में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने बिजनेस को नया आयाम दे पायेंगे बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आय के साधन बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा परीक्षार्थियों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साह बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। पारिवारिक में सुख मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा । आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसकी बहुत दिनों से आपको प्रतीक्षा थी। नौकरी में आपका ओहदा बढ़ेगा। जिससे आपका कान्फिडेंस बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने की अच्छी संभावना है। अधिक एक्साइटमेंट से काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आज आपसे दूर रहेंगी। लेकिन अपने खानपान
का ध्यान रखें। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। दिन खुशहाल रहेगा। आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप एक अच्छे वातावरण का लाभ उठा पायेंगे। आपके रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके स्वास्थ्य में पॉजिटिव बदलाव आएगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा । उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर में अच्छे अवसर मिलने के योग है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन अंत में संतोष का अनुभव होगा। धन लाभ होगा। परिवार के साथ बिताए गए पल आपके मन को शांति देंगे। घर में खुशहाली बनी रहेगी और सुख-सुविधाओं के साधन जुटेंगे। संपत्ति से जुड़े कार्य बिना बाधा के पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। करियर में आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी और आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में साथी के साथ घरेलू बातों को लेकर तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आप किसी बड़े निर्णय को लेने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता को सराहा जाएगा और आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। करियर में आपके साहस और मेहनत का फल आपको मिलेगा। बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे। लव लाइफ में साथी के साथ संबंध और अधिक मधुर होंगे और आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा और आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है।‌ आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, दिन खुशियां लाएगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी दिल को सुकून देगी और चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे भीतर एक अलग संतोष महसूस होगा। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का उत्साह रहेगा और घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारियां खुशियों का माहौल बना देंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। धन लाभ होगा। आज आपका मन दूसरों की मदद करने और सेवा भाव में लगा रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करके आपको आत्मिक शांति मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बिताने या कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में और अपनापन आएगा। राजनीति और प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ संतान की ओर से सहयोग और खुशखबरी मिलने के योग हैं। आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी से हल्की बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहना जरूरी होगा। संतान से किया गया कोई वादा पूरा करना पड़ सकता है और पिता की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि कोई आपके हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज खुशखबरियां आपके दिन को खास बना सकती हैं। व्यवसाय में किए गए बदलाव अच्छे परिणाम देंगे और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे। बॉस के साथ चल रही दूरी खत्म होगी और संबंध पहले से बेहतर बनेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। परिवार व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। शेयर मार्केट या निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और आपके कामों की तारीफ आपको नई पहचान दिला सकती है। व्यवसाय में हल्के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी हर परिस्थिति को संभाल लेगी।

Exit mobile version