आज 09 सितंबर 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका मान-सम्मान और सामाजिक प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी और लोगों के बीच आपकी बात को महत्व मिलेगा। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता जरूर बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का सपना पूरा होने की उम्मीद है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति और मन दोनों बेहतर होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज समाजसेवा और अच्छे कामों के कारण आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है। आपकी नई कोशिशें सफल होंगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मेहनत जारी रखना बेहद जरूरी रहेगा। मन मौज-मस्ती में ज्यादा लग सकता है, जिससे काम टालने का मन करेगा, लेकिन खुद को अनुशासित रखें। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज दिन सकारात्मक रहने के बावजूद मन में किसी बात को लेकर थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा और उनका सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आप पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात शांत और स्पष्ट तरीके से रखें। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी का एहसास कराएगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। पड़ोस या आसपास चल रहे विवादों से खुद को दूर रखना ही आपके लिए समझदारी होगी। पुराने लेन-देन से जुड़ी कोई उलझन सुलझ सकती है, जिससे राहत मिलेगी। अपने जरूरी कामों की जिम्मेदारी खुद संभालें और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। संतान के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सफलता और तरक्की के नए रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है, जिससे बड़ी राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने की उम्मीद है। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आप धन निवेश से जुड़ी नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आपके दिमाग में लगातार नए और शानदार विचार आते रहेंगे। कारोबार में किसी नए काम या योजना की शुरुआत लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के करियर में भी कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है, जिससे परिवार में खुशी बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने पर मन को राहत मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखना जरूरी होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे या दबाव में आकर फैसला न लें। माताजी की कही कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, इसलिए तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहें। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन नई संभावनाओं और अच्छे अवसरों की ओर इशारा कर रहा है। यात्रा या घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद, जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। संतान ने किसी परीक्षा में हिस्सा लिया था तो उसका परिणाम आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है। नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास भी सफल होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। किसी पुरानी स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिलने से मन हल्का होगा और आपकी कोई खास इच्छा भी पूरी हो सकती है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, वरना परीक्षा के समय मुश्किल हो सकती है। दूसरों के निजी मामलों में बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपके भीतर ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहेगी, बस उसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। सही प्रयास आपको सफलता के नए रास्ते दिखा सकते हैं। धन लाभ होगा।