आज 21 जून 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ऑफिस में बॉस की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके काम को आसान बना देगी। व्यापार में भी कुछ बड़े बदलाव करने का विचार मन में आएगा और यही बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। धन, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आपको संपत्ति और पारिवारिक संपत्ति से जुड़े कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी बचत की योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको संपत्ति और पारिवारिक संपत्ति से जुड़े कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता के साथ जुटना होगा, क्योंकि आने वाला समय मेहनत मांग रहा है। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा । आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका अच्छा साथ दे सकती है। रुका हुआ या डूबा पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में यही रिश्ते आपके काम आ सकते हैं। आपके किसी फैसले से घर या करियर में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है और आप भी कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बजट की समीक्षा करने और भविष्य के लक्ष्यों को तय करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। करियर की स्थिति बहुत मजबूत दिख रही है। आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। संतान की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। यदि आप अपने कामों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहेंगे, तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सामाजिक मामलों में लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन आपके लिए सफलता और आत्मविश्वास लेकर आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जैसे नए कोर्स में दाखिला दिलाना। परिवार में धन से जुड़ा रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से किया गया वादा समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी से उधार लेने से बचें। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े मामलों में आपकी समझदारी आपको फायदा दिला सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी मधुर वाणी से प्रभावित होंगे। बेवजह की चिंता आपके मन का संतुलन बिगाड़ सकती है, इसलिए छोटी बातों को दिल पर न लें। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। नया वाहन खरीदने का विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव और पढ़ाई से जुड़ी उलझनों से राहत मिलती दिखाई दे रही है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कुछ नया करने की इच्छा मजबूत होगी और निवेश से जुड़े फैसलों में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। संतान के करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी निजी या जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में मिलने वाली सफलताओं के कारण अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए जरूरी होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पिताजी की सलाह आपके काम में बहुत मददगार साबित हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आज आपको कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है और उसके लिए बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। परिवार के रिश्तों में मजबूती आएगी और विरोधी आपकी बढ़ती पहचान देखकर खुद ही दूरी बना सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। किसी और का वाहन चलाने से बचें, क्योंकि छोटी-सी गलती कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। बचत करने और अपने पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में उठाए गए छोटे कदम आपकी स्थिति को मजबूत करेंगे। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से माहौल खुशियों से भर जाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत और तेज करनी होगी, क्योंकि अच्छी खबर मिलने के संकेत बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।