Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 17 जून 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ​आज का दिन सफलता और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। राजनीति, समाजसेवा या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-प्रतिष्ठा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि परिवार में माताजी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जिसके कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मानसिक मजबूती देगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। दिनभर संयम और धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। पुराने लेनदेन या विवादित मामलों का समाधान आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने की संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से मुश्किल कार्य भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी। कुछ कठिन कार्यों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। आज आपको अपने फैसलों पर भरोसा करना होगा। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन अंत में संतोष का अनुभव होगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी तो उसमें राहत मिल सकती है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।‌ आज का दिन सफलता और व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार करने वालों की योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी आरोप या गलतफहमी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मन हल्का रहेगा। कुछ कार्य आपके थोड़े से प्रयास से ही सफल हो जाएंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में किसी आयोजन या रिश्तेदारों के आगमन से रौनक बनी रह सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। धन लाभ होगा। आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर चलेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। यदि आप नया व्यापार या कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। राजनीति और प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ संतान की ओर से सहयोग और खुशखबरी मिलने के योग हैं। आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम की सराहना होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा या किसी पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन शांत रहेगा और सकारात्मक सोच बनी रहेगी। बिजनेस में साझेदारी के नए अवसर मिल सकते हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना भी है। हालांकि कुछ जरूरी खर्च भी सामने आ सकते हैं जिन्हें टालना मुश्किल होगा‌ विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत जारी रखने से सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील या नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने काम के दम पर अच्छी पहचान मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Exit mobile version