Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किसे रोजगार में मिलेगी तरक्की, किसे होगा धनलाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 17 जून 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : कारोबार या काम आदि के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। धन संबंधी परेशानी दूर होने के आसार हैं। काम का दिनभर जरूर दबाव रह सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृषभ (TAURUS) : दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी। इसका ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन का आनंद प्राप्त होगा।

मिथुन (GEMINI) : काम को लेकर भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क (CANCER) : पारिवारिक रिश्तों को लेकर उलझन रह सकती है। किसी करीबी से विवाद होने की आशंका है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। चिंता को दूर रखने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में सफलता के आसार हैं।

सिंह (LEO) दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विवाह के इच्छुक हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। बिजनेस में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना या कहीं मोटा पैसे निवेश करने से फिलहाल बचें।

कन्या (VIRGO) : आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। अपरिचित लोगों पर भरोसा ठीक नहीं होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

तुला (LIBRA) : मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष को माकूल जवाब देने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में जीवनसाथी के सहयोग से बड़ी मुश्किल की बाधा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वाहन चलाते समय आज सावधान रहने की जरूरत है। काम का बोझ रहेगा लेकिन धैर्य बनाए ऱखने की जरूरत है। रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : पूजापाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। धनलाभ और मुनाफे का दिन है। रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। 

​ मकर (CAPRICORN) : पुराने रोग से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार को लेकर चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। नौकरीपेशा जातक काम को लेकर सावधानी बरतें। कुछ गलतियों से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : नई नौकरी खोज रहे जातकों के लिए शुभ संकेत आ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। निवेश को फिलहाल टालें और अपने विरोधियों से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। 

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। सावधान और सचेत रहें। जानकारी साझा करने से बचे। कानूनी अड़चनें आ सकती है। धैर्य बनाएं रखें। अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

Exit mobile version