Site icon Khabribox

IPL 2023: आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज बुधवार 26 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

आज 26 अप्रैल 2023, बुधवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में बैंगलौर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोलकाता के कप्तान नितीश राणा होंगे।

कल के मुकाबलों के नतीजे

वहीं बीते कल 25 अप्रैल 2023 को गुजरात और मुंबई के बीच मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने बढ़िया शुरुआत की, और गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाये, जिसमें सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये, जिन्होंने 34 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और रोहित शर्मा दूसरे ओवर में ही 2 रन पर आउट हो गए। इसके बाद मुंबई की टीम से सबसे ज्यादा रन नेहल वढेरा ने बनाये, जिन्होंने 21 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने यह मैच 55 रन से जीता

Exit mobile version