Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कुमाऊं के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आ सकती है कमी

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और उत्तराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज 14 और 15 मई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश, तेज हवाएं, बिजली चमकने के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का रुख हो सकता है जिससे यहां तापमान में कमी आ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से हल्की ठंड रही और धूप रही। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version