Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने यात्रा को लेकर की यह अपील

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और अब गर्मी में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज 24 मई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पहाड़ से लेकर मैदानों त बारिश के साथ तेज गर्जना और जोरों की हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में कई जिलों में बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड जाने वाले टूरिस्ट मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी को ध्यान रखें उसी हिसाब से अपनी यात्रा प्लान बनाएं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते मंगलवार सुबह से धूप रही और हल्के बादल भी छाए रहे। आज हल्की बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version