Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी, रहें सावधान

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और अब गर्मी में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज 25 मई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने और कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में वर्षा, ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version