Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में पल-पल बदल रहा मौसम, मैदानों में चटख धूप खिलने से चढ़ा पारा

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में जून महीने की शुरूआत हो गई है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। आज मौसम विभाग ने पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ बारिश के आसार है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम भी मौसम गर्म होने लगा है। बीते सोमवार को सुबह से धूप रही और दोपहर से बारिश का दौर जारी रहा। आज बारिश के साथ धूप के आसार हैं।

Exit mobile version