उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और उत्तराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे बर्फ जमा होने और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते बुधवार को सुबह से हल्की ठंड रही और बारिश भी हुई। आज भी बारिश के आसार जताए गये है।