Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आगे कुछ दिन और भारी पड़ेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में आज बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। जिसमें राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगे कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम और दोपहर मौसम तेज गर्म है। बीते सोमवार को सुबह से हल्क धूप रही और बादल छाए रहें। दोपहर बाद धूप रहीं। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version