Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम के तेवर तल्ख, तेज अंधड़ व बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पौड़ी.हरिद्वार.नैनीताल.चंपावत तथा अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल होने व बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी बात कही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम और दोपहर मौसम तेज गर्म है। बीते मंगलवार को सुबह से हल्की बारिश रही और बादल छाए रहें। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version