Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा तक होने का रेड अलर्ट जारी किया है। जून के आखिर में वर्षा फिर जोर पकड़ सकती है। अगले 72 घंटों के दौरान उत्तराखंड में वर्षा देखने को मिलेगी। कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा या तीव्र बौछार पड़ने से भूस्खलन, चट्टान खिसकने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम और दोपहर में तेज गर्म है। बीते रविवार को सुबह से हल्की बारिश और बादल छाए रहें। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version