Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कुमाऊं मंडल में आरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। बीते कल रविवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जनपदों में भारी वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए चेतावनी जारी कर गई। इसके अलावा देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ वर्षा हाेने व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा का दौर प्रदेश में पांच जुलाई तक जारी रखने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम और दोपहर में गर्म है। बीते रविवार को सुबह से हल्की बारिश और बादल छाए रहें।आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version