Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, इन जिलों में भारी बारिश का आईएमडी अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड पूर्वानुमान में बड़ा अलर्ट सामने आया है। प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से चेतावनी जारी करने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं आज पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के कई तेज दौर होने की संभावना है। मौसम निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि सात जुलाई तक मौसम इसी तरह का बने रहने का पूर्वानुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम और दोपहर में गर्म है। बीते मंगलवार को सुबह से हल्की धूप और बादल छाए रहें। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version