Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, पर्वतीय मार्गों व नदियों के किनारे बरतें विशेष सतर्कता

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

बीते कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बौछारों का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। जिसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय मार्गों व नदियों के किनारे विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते शुक्रवार को सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी रहा। आज भी लगातार बारिश हो रही है हैं।

Exit mobile version