Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आफत की बारिश, आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

प्रदेश में मानसून की वर्षा चरम पर है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा का दौर जारी है। आज मंगलवार और बुधवार को कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 12 जुलाई तक प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम बना रहा सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका है। सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते सोमवार को सुबह धूप रही। आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version