Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश से बिगड़ रहें हालात, प्रदेश में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

प्रदेश में मानसून की वर्षा चरम पर है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते मंगलवार को सुबह से बारिश रही। आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version