Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, कुमाऊं के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सभी 13 जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कुमाऊं क्षेत्र के उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते मंगलवार को सुबह से बारिश रही। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version