Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि, हरिद्वार जिले में कुछ स्थान में भी भारी बारिश की आशंका है।वहीं, बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ बौछार गिर सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते सोमवार को सुबह से धूप का दौर रहा। वहीं दोपहर में धूप और बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version