Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी यह हिदायत

उत्तराखंड मौसम अपडेट उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग द्वारा आज एक अगस्त को पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर प्रदेश के चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यानी अगस्त माह की शुरुआत भारी बारिश के साथ होगी। प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार बने हुए हैं। विभाग की ओर से हिदायत दी गई है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version