Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बिगड़ रहें हालात

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने और भूस्खलन की घटनाओं से जहां आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है वहीं लोगों को आवागमन में भी बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आज भी मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते सोमवार को सुबह से धूप के साथ बादल छाए रहे। रात से शुरू हुई बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। आज भारी बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version