Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज भी जारी रहेगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी, नदी किनारे रहने वालें लोगों को सचेत रहने की सलाह

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों पर अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी पांच अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। राज्य में वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। नदियों के किनारे बसे लोगों को सचेत कर दिया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते बुधवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। आज भारी बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version