Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश से नहीं कोई राहत, आज इन जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, जानें

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है। हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड में भी भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं। आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों का दौर जारी रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते गुरुवार को सुबह से धूप रही। आज भारी बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version