Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल

अगस्त का महीना है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में बारिश और धूप का दौर बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तेज बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते शुक्रवार को सुबह से धूप रहीं। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version