उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में बादल छाए रहे। आज भी बारिश के आसार जताए गये है।