Site icon Khabribox

टोक़्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम से चूका ब्राॅन्ज मेडल, हारकर भी जीता देश का दिल

टोक़्यो ओलंपिक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। टोक़्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया । वही भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने से चूक गई।

भारतीय महिला हॉकी का रहा बेहतर प्रदर्शन-

भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी इतिहास रचा दिया। टोक़्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हाॅकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के खिलाफ 4-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी है, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी अपने प्रर्दशन से देश का दिल जीत लिया।

Exit mobile version