Site icon Khabribox

टोक़्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ब्राॅन्ज मेडल, 41 साल का लंबा इंतजार किया खत्म

टोक़्यो ओलंपिक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। टोक़्यो ओलंपिक में आज भारत के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

41 साल का इंतजार हुआ खत्म-

भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मॉस्को ओलंपिक 1980 में पदक जीता था। जिसके बाद भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतकर बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

देश के लिए जीता कांस्य पदक-

टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए जर्मनी का सामना किया और यह मैच जीता। जिसके बाद  टीम ने देश के लिए कांस्य पदक जीत लिया है।

Exit mobile version