Site icon Khabribox

टोक्यो ओलिंपिक : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड

टोक्यो ओलिंपिक : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है  ।  इसी के साथ भारत को 13 साल बाद पहली बार ओलिंपिक में गोल्ड प्राप्त हुआ है । नीरज इसी के साथ ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। वहीँ रेसलिंग में बजरंग पुनिया को कांस्य पदक मिला है ।

नीरज ने जहां 87.3 मीटर तक थ्रो फेंक कर नंबर एक में पोजीशन बना ली थी

फाइनल मुकाबले  में नीरज के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं देखने को मिला। इस प्रतियोगिता के पहले थ्रो में नीरज ने जहां 87.3 मीटर तक थ्रो फेंक कर नंबर एक में पोजीशन बना ली थी। वहीं दूसरे थ्रो में उन्होंने इससे भी ज्यादा 87.58 मीटर तक थ्रो फेंक कर भारत को यह भरोसा दिला दिया था कि वह   गोल्ड लाने में सफल होंगे ।  तीसरे थ्रो में उनका खास प्रदर्शन नहीं रहा और चौथे अटेम्पट में उन्होंने फाउल कर दिया था।

भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

इससे पहले भारत को ओलिंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स में कभी  गोल्ड नहीं मिला है । इसलिए यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है । नीरज से पहले अभिनव को बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड प्राप्त हुआ था । हालांकि उन्हें यह गोल्ड निशानेबाजी में मिला था ।

Exit mobile version