Site icon Khabribox

टोक़्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीनी खिलाड़ी को हराकर जीता कांस्य पदक

टोक़्यो ओलंपिक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। टोक़्यो ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक मिल गया है। पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक दिलाया है।

पीवी सिंधु ने जीता कांस्य-

पीवी सिंधु लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट व पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। आज पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत को मिला दूसरा मेडल-

पीवी सिंधु ने चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर यह पदक अपने नाम किया। जिसके बाद टोक्यो ओलंपिक में ये भारत का दूसरा मेडल है। इससे पहले मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता था। 

Exit mobile version