April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

टोक़्यो ओलंपिक: रवि दहिया ने भारत के लिए जीता रजत पदक, फाइनल में 4-7 से हारे

टोक़्यो ओलंपिक में भारत का भी बेहतर प्रदर्शन रहा है।  जिसमें भारत ने अभी तक 5 मेडल जीत लिए है। भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक के पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव से 4-7 से हारकर  रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जिसके बाद पहलवान रवि कुमार दहिया ने देश को टोक्यो ओलंपिक में दूसरा (सिल्वर मेडल) रजत पदक दिलाया।

भारत ने जीते 5 पदक-

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 5 पदक जीत लिये है। जिसमें  भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने देश को पहला सिल्वर दिलाया। वही बैडमिंटन में पीवी सिंधू, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और भारतीय पुरुष हाॅकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता। वही अब कुश्ती में रवि दहिया ने भारत को रजत पदक दिलाया है। जिसके बाद भारत अभी पदक तालिका में 65वें स्थान पर है।