Site icon Khabribox

‘आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर दिया अब तक का सबसे खौफनाक बयान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बड़ा बयान दिया है।

दिया यह बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस बयान ने पूरी दुनिया को अचंभित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त और धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है कि आज रात कुछ ऐसा घटित हो सकता है जो इतिहास के पन्नों को हमेशा के लिए बदल देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस से जारी अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने रहस्यमयी अंदाज में कहा कि “आज रात पता चल जाएगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने? यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होने जा रहा है।” ट्रंप की भाषा इस बार पहले से कहीं अधिक आक्रामक नजर आई। उन्होंने सीधे तौर पर एक राष्ट्र के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा ही होगा।”

दुनिया भर में बढ़ी हलचल

​राष्ट्रपति के इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि “सभ्यता मिटाने” जैसी शब्दावली का प्रयोग किसी बड़े सैन्य हमले या निर्णायक कार्रवाई की ओर इशारा करता है। हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट तौर पर किसी सैन्य ऑपरेशन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके “आज रात” वाले अल्टीमेटम ने खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।

Exit mobile version