Site icon Khabribox

उत्तराखंड में पर्यटन को पंख: कैंचीधाम, त्रियुगीनारायण और कार्तिक स्वामी का होगा कायाकल्प, बनेगा खास डेस्टिनेशन प्लान​

उत्तराखंड: उत्तराखंड में प्रकृति, अध्यात्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने बड़े फैसले लिए हैं।

लिया यह निर्णय

इस संबंध में गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय (IHM सभागार) में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आध्यात्मिक स्थलों के विकास से लेकर ट्रेकर्स की सुरक्षा और होम-स्टे अनुदान बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

विकसित होगी यह सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड बैठक में राज्य के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों के लिए विशेष डेस्टिनेशन प्लान तैयार करने को स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए जल्द ही कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा। जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में विख्यात इस स्थान पर ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ की अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
• ​कार्तिक स्वामी मंदिर: भगवान कार्तिकेय के इस पावन धाम के लिए विशेष ट्रेकिंग ट्रेल और तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।
• ​कैंचीधाम (नैनीताल): बाबा नींब करौरी महाराज के इस प्रसिद्ध केंद्र पर लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगंतुक प्रबंधन (Crowd Management), पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

Exit mobile version