Site icon Khabribox

लखनऊ से नैनीताल घुमने आया पर्यटक जंगल में हुआ लापता, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

लखनऊ से नैनीताल घुमने आया पर्यटक बारापत्थर क्षेत्र में रास्ता भटक कर जंगल में गुम हो गया। काफी देर बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चल पाया तो उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।

युवक को सकुशल बरामद किया गया

गौरतलब है कि लखनऊ निवासी रवि कुमार, आदर्श शुक्ला,मसाब अली,अकरम अंसारी और अभिमन्यु कुमार लखनऊ से नैनीताल घुमने आए थे। मंगलवार को वह बारापत्थर स्थित लवर्स प्वाइंट में घूमने गए थे। घुमने के बाद देर शाम सभी साथी पैदल ही शहर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक अभिमन्यु गायब हो गया। दोस्तों ने जब उसे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन नहीं लगा। काफी देर इंतजार के बाद भी जब अभिमन्यु नहीं मिला तो साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल प्रीतम सिंह पुलिस व फायर कर्मियों के साथ युवक की तलाश के लिए बारापत्थर क्षेत्र में पहुंचे। जहां काफी तलाश के बाद पुलिस अभिमन्यु को तलाशने में सफल रही। अभिमन्यु से पूछताछ करने पर उसने बताया कि जंगल से लौटते वक्त वह रास्ता भटक गया था। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण वह साथियों से संपर्क नहीं कर पाया। सभी पर्यटकों ने पुलिस को तत्परता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।

Exit mobile version