Site icon Khabribox

उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से वसूला जाएगा यूजर चार्ज, इस माह से लागू





उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब अप्रैल से नये बदलाव हुए हैं। अब उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज वसूल किया जाएगा।


अप्रैल में लागू होंगे नये नियम


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई‌ व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 में की गई है। नए नियम एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गये है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के लागू होने से थोक अपशिष्ट उत्पादकों की जवाबदेही बढ़ेगी। इसके लिए उत्तराखंड में थोक अपशिष्ट उत्पादकों की पहचान का काम तेजी से किया जाएगा। बताया कि इससे स्थानीय निकायों की आय बढ़ेगी, वहीं पर्यटकों की जवाबदेही तय होगी। निकायों को यह अधिकार मिलेगा कि वे उपलब्ध ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं की क्षमता के आधार पर पर्यटकों के आगमन को नियंत्रित करें।

Exit mobile version