Site icon Khabribox

उत्तराखंड में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का बड़ा कदम: सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, आधुनिक लैब और खेल सुविधाओं से चमकेंगे छात्रों का भविष्य

उत्तराखंड: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने उत्तराखंड में सामुदायिक विकास की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

इतने लाख लोगों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों का सीधा लाभ राज्य के करीब 4 लाख लोगों को मिलने की उम्मीद है। जिसमें TKM का मुख्य जोर सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर है। कंपनी का मानना है कि ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा’ आवश्यक है।

कराएं उपलब्ध

उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के स्कूलों में 13,532 छात्रों के लिए आधुनिक फर्नीचर, बच्चों के अनुकूल शिक्षण सामग्री और उन्नत खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) को स्वच्छ और समय पर उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में उन्नत रसोई घर बनाए गए हैं। खटीमा के 9 सरकारी स्कूलों में 15-20 साल पुराने उपकरणों को बदलकर अत्याधुनिक विज्ञान लैब स्थापित की जा रही हैं। इससे 7,000 से अधिक छात्र अब व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। उधम सिंह नगर के खटीमा और नैनीताल के हल्द्वानी जिलों पर केंद्रित ये पहल वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रभावी हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का यह प्रयास उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों में सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।


​’चाइल्ड टू कम्युनिटी’ दर्शन पर जोर

​कंपनी का यह CSR कार्यक्रम केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ‘चाइल्ड टू कम्युनिटी’ दर्शन पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पूरे समुदाय के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना है। कंपनी के इन प्रयासों का लक्ष्य न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों को जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करना है।

Exit mobile version