Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, सीएम ने जताया शोक

उत्तराखंड: उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार को निधन हो गया है।

जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

संगठन के मजबूत स्तंभ

​मूल रूप से रुद्रप्रयाग के निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट की गिनती भाजपा के उन प्रमुख नेताओं में होती थी, जिन्होंने मीडिया के सामने पार्टी के पक्ष को हमेशा मजबूती और बेबाकी से रखा। वह लंबे समय तक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की भूमिका में रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मीडिया प्रबंधन के साथ-साथ असंतुष्ट नेताओं को पार्टी के साथ जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, विजय संकल्प यात्रा के दौरान उन्हें गढ़वाल संभाग का प्रभारी भी बनाया गया था। वर्ष 2019 में पार्टी ने बिष्ट को प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा।

Exit mobile version