उत्तराखंड: उत्तराखंड और खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जसपाल राणा की माँ श्यामा देवी राणा (78) का रविवार को निधन हो गया है।
जसपाल राणा की मां का निधन
वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने अभी 12 जून को अपने लाडले और देश के गौरव जसपाल राणा को खोया था, उसी परिवार पर रविवार को एक और बड़ा दुखों का पहाड़ टूट गया। जिस दिन (28 जून) महान निशानेबाज जसपाल राणा का जन्मदिन था, ठीक उसी दिन उनकी माँ ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक महीने के भीतर दो अपनों को खोने से राणा परिवार गहरे सदमे में है।
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने राणा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।