Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे के पास दुखद हादसा,  150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत, SDRF ने निकाला शव

गरमपानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे औलिया गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां मवेशियों को लेकर जंगल गई 48 वर्षीय महिला की गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

खाई में गिरी महिला

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह औलिया गांव निवासी बचुली देवी (48 वर्ष) अपने मवेशियों को लेकर गांव से सटे जंगल की ओर गई थीं। दोपहर में जब उनके पति गोधन सिंह काम निपटाकर घर पहुंचे तो पत्नी घर पर नहीं थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बचुली देवी घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल की ओर खोजबीन शुरू की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की छड़ा इकाई और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद महिला गांव से सटे जंगल की करीब 150 मीटर गहरी खाई में बेसुध हालत में दिखाई दी। एसडीआरएफ के जवान तीखी और खतरनाक चट्टानों से होते हुए खाई में उतरे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Exit mobile version