Site icon Khabribox

दुखद: भारत से नेपाल जा रही बस तेज बहाव वाली नदी में बही, 14 भारतीयों की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेपाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

नदी में गिरी बस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में बस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना आज शुक्रवार की है। जब 40 यात्रियों के ले जा रही एक भारतीय बस तनाहुल जिले में एक तेज बहाव वाली मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें बस के डूबने से 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। नेपाल पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है। हादसे का शिकार हुई बस संख्या UP FT 7623 उत्तर प्रदेश से पर्यटकों को लेकर नेपाल के पोखरा शहर के रास्ते काठमांडू जा रही थी। बस गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल्स की बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version