Site icon Khabribox

दुखद: रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रही कार पेड़ से टकराई, उड़े परखच्चे, पति- पत्नी की मौत, बेटी घायल

दुखद खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। वही उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हल्द्वानी की ओर आ रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर पांच खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50) पुत्र हबीब प्लास्टिक स्क्रैप का कारोबार करते थे। वह गुरूवार को अपनी पत्नी राशिदा (48) बेटी निदा (24) के साथ घर से किसी काम से नैनीताल रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी रामपुर रोड टांडा एसमोड़ से आगे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति- पत्नी की मौत हो गई। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। वही उनकी बेटी का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version